{"_id":"6999ee5603b7ae7e53081f6c","slug":"bjym-burns-effigy-of-rahul-gandhi-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-146422-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला जलाया
विज्ञापन
मेहदावल बाईपास पर राहुल गांधी का पुतला जलाते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद बाईपास पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गलगोटिया यूनिवर्सिटी में हुए एआई समिट के एक प्रकरण के बाद पूरे देश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी का पुतला जलाया।
जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी ने कहा कि एआई समिट में देश विरोधी नारेबाजी की गई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस तरह की गतिविधियों की निंदा की। भाजयुमो के जिला महामंत्री सौरभ पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी देश की छवि खराब कर रहे हैं। राहुल गांधी भारत को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने वाले तत्वों के विरुद्ध देशद्रोह की धारा के तहत मामला दर्ज करने की भी मांग की। प्रदर्शन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंशुमान सिंह, आशीष मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, हरिओम पांडेय, निशांत त्रिपाठी, विशाल सिंह, श्याम नारायण तिवारी आदि शामिल रहे।