{"_id":"6121485d8ebc3e79cc14329f","slug":"bjp-yojana-meeting-khalilabad-news-gkp4063258192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं
विज्ञापन
शहर के एक होटल में आयोजित भाजपा के काय्रकर्ताओ की बैठक को संबोधित करते बेशिक शिक्षा मंत्री।संवा?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद की योजना बैठक में बोले वक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा खलीलाबाद की योजना बैठक शहर के एक होटल में जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि एवं प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं की बदौलत भारतीय जनता पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में फिर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान तक मूलभूत सुविधाओं जिसमें निशुल्क गैस कनेक्शन, जनधन, कन्या सुमंगल योजना, किसान सम्मान योजना, आवास, शौचालय आदि के द्वारा लोगों को सुविधाए देने का कार्य किया है। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुुंचाने की जरूरत है।
विशिष्ट अतिथि एवं विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरी टीम को गठित कर प्रपत्र जमा कर लिया जाएं। साथ ही अगली कार्य योजनाओं को करने का कार्य किया जाए। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री विवेकानंद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, संगीता वर्मा, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल, ब्रह्मनंद पांडेय, मंटू राय, दयाराम, शिवाजी शुक्ल, अरुण कुमार, धनंजय पांडेय, नीरज त्रिपाठी, रामानंद उर्फ नन्हे, विशाल श्रीवास्तव, नित्यानंद, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, सत्यपाल पाल, हैप्पी राय, निरंजन लोहिया, सत्येंद्र पाल, किरन प्रजापति, सार्वती, विमला सिंह, विमला देवी, मुरलीधर जायसवाल, वैभव चतुर्वेदी, मुरली चौरसिया, अनिल पांडेय, देवेंद्र मिश्र, बलराम विश्कर्मा, अखिलेश जायसवाल, चंदन जायसवाल, राजेश वर्मा गुड्डू, राम सागर चौधरी, राजू राय, विश्व प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अनिरुद्ध निषाद ने किया।