फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP shows strength in Kamal message journey

भाजपा ने कमल संदेश यात्रा में दिखाई ताकत

Sat, 17 Nov 2018 11:46 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Sat, 17 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP shows strength in Kamal message journey
भाजपा ने कमल संदेश यात्रा में दिखाई ताकत - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। केंद्र में फिर भाजपा की सरकार व नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश रैली निकाली। खलीलाबाद शहर के एचआरपीजी कॉलेज में सभा के बाद शुरू हुई बाइक सवार कार्यकर्ताओं की रैली मगहर के कबीरचौरा परिसर में पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान किया गया। 
विज्ञापन


हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के परिसर में सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होने शुरू हुए। दोपहर होते-होते पूरा परिसर भर गया। यहां पर मुख्य अतिथि व पूर्व प्रदेश महामंत्री नरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय, सांसद शरद त्रिपाठी, विधायक खलीलाबाद दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल, धनघटा विधायक श्रीराम चौहान, खजनी के विधायक संत प्रसाद व आलापुर की विधायक अनीता कमल, राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर सहित तमाम नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और केंद्र में पुन: भाजपा की सरकार बनाने में जुट जाने का आह्वान किया। इसके बाद बाइक रैली निकाली गई। सबसे आगे खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे बाइक पर सवार होकर निकले। इसके पीछे मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल व धनघटा विधायक श्रीराम चौहान भी बाइक चलाते हुए आगे बढ़ेे। सांसद शरद त्रिपाठी सहित अन्य नेता भी बाइक पर सवार रहे। जैसे-जैसे बाइक रैली आगे बढ़ी हुजूम बढ़ता गया। यह बाइक रैली मगहर के कबीरचौरा तक गई, जहां समापन हुआ। कमल संदेश बाइक रैली में पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, प्रदीप कन्नौजिया, नीतू सिंह, अंबरीष राय, गणेश पांडेय, बब्बन शर्मा, भूपेंद्र त्रिपाठी, दीनदयाल सिंह, वकील राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed