{"_id":"580ba7f14f1c1b592c706b68","slug":"bjp-s-transformation-journey-will-start-at-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की परिवर्तन यात्रा 5 से शुरू होगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की परिवर्तन यात्रा 5 से शुरू होगी
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पांच नवंबर से प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। यह परिवर्तन यात्रा प्रदेश के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। सपा के परिवार वाद तथा बसपा के जातिवादी विचार धारा को जनता नकार चुकी है। उक्त बातें परिवर्तन यात्रा के गोरक्ष प्रांत के प्रभारी पूर्व मंत्री कुमार अशोक पांडेय ने शनिवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि पांच नंवबर से चार चरणों में एवं चार क्षेत्रों में एक साथ परिवर्तन यात्रा निकलेगी। यात्रा के संयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह है। गोरक्ष प्रांत में यह यात्रा नौ नवबंर को बलिया जनपद से शुरू होगी। जिसे हरी झंडी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिखाकर रवाना करेंगे। बलिया क्रांतिकारियों की भूमि है। बलिया से यात्रा शुरू होकर देवरिया, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर होते हुए लखनऊ में जाकर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि कुल 29 दिन की यह परिवर्तन यात्रा 79 विधान सभाओं से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान ही छह बड़ी सभा तथा तीन आम सभा भी होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के गोरक्ष प्रांत के सह प्रभारी श्याम करन सिंह बनाए गए है। चारो यात्राओं के प्रदेश प्रभारी भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह है। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी जा रही है। 2017 के विधान सभा चुनाव में तीन सौ सीटे जीत कर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान रविंद्र नाथ त्रिपाठी, सतविंदर पाल जज्जी समेत अन्य मौजूद रहे।