फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP raised hands, hopefuls disappointed

भाजपा ने खड़े किए हाथ, उम्मीद वाले निराश

Wed, 19 Oct 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP raised hands, hopefuls disappointed
भाजपा ने खड़े किए हाथ, उम्मीद वाले निराश
विज्ञापन

हैंसर ब्लॉक प्रमुख का उपचुनाव
सांसद के ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने पर रही तरह-तरह की चर्चा
धनघटा (संतकबीरनगर)। सत्ताधारी दल भाजपा से जुड़े लोग हैंसर ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव में आमने-सामने होकर पार्टी से समर्थन की उम्मीद लगाए थे, लेकिन बुधवार को इस चुनाव से पार्टी को अलग रहने की बात कहकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी से समर्थन पाने की उम्मीद लगाने वालों को हताश कर दिया।
भाजपा विधायक गणेश चंद चौहान की पत्नी कालिंदी चौहान अविश्वास प्रस्ताव के जरिए ब्लॉक प्रमुख रहीं जइनत्रा देवी को अपदस्थ करने के बाद ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को हथियाने के लिए चुनाव मैदान में है। वहीं भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह अपने समर्थक को ब्लॉक प्रमुख बनाने के लिए एक पक्ष का नेतृत्व कर रहे हैं। उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अटकलें तेज हो गई थी कि भाजपा जिस प्रत्याशी को समर्थन देगी, वही प्रत्याशी चुनाव मैदान को फतह कर सकता है।
विज्ञापन

भाजपा से समर्थन पाने के लिए विधायक गणेश चंद चौहान और प्रिंस अगम सिंह जिले से लेकर लखनऊ तक पार्टी नेताओं से संपर्क बनाए हुए थे। बुधवार सुबह चर्चा तेज हो गई कि भारतीय जनता पार्टी आज अपना पत्ता खोलते हुए किसी एक दावेदार को समर्थन देने की घोषणा कर सकती है। विधायक गणेश चंद चौहान की पत्नी कालिंदी चौहान समेत पांच दावेदारों ने अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित सीट के लिए नामांकन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के दौरान समर्थकों के साथ विधायक गणेश चंद चौहान ब्लॉक तक गए थे। सांसद प्रवीण निषाद भी ब्लॉक पर पहुंचे थे। हालांकि सांसद किसके समर्थन में आए, इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह बुधवार शाम जब खलीलाबाद पहुंचे तो लोग दावे के साथ कहने लगे कि भाजपा किसी न किसी के नाम की घोषणा कर देगी, लेकिन पत्रकारों के सवाल के जवाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ब्लॉक प्रमुख हैंसर के उपचुनाव से लेना देना नहीं है।

उसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों के चेहरे पर उदासी छा गई। अब चर्चा यह हो रही है कि निषाद पार्टी समर्थित कोई उम्मीदवार हो सकता है, लेकिन निषाद पार्टी की तरफ से भी देर शाम तक कोई अधिकारिक पत्र जारी नहीं हुआ था। ब्लॉक प्रमुख पद का उपचुनाव दीपावली के ठीक दो दिन पहले होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed