फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP prepares for mission 2017

मिशन 2017 की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन  

Wed, 15 Jun 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Wed, 15 Jun 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
BJP prepares for mission 2017
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी की बैठक बुधवार को कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मिशन 2017 की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एवं जिले के प्रभारी नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहली कड़ी बूथ कार्यकर्ताओं की है। कहा कि जब बूथ कार्यकर्ता मजबूती से तैनात रहेंगे तथा केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लोगों तक पहुचाएंगे तो मिशन 2017 में सफलता निश्चित रूप से मिलेगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार आएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द बूथ अध्यक्षों का चुनाव हो जाए, जिससे पार्टी के कार्यकर्ता अपनी अगली मंजिल के लिए कमर कस सके। बैठक में पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह, अम्बरीश राय, दयाराम, धनंजय पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्र, राकेेश सिंह, गंगा सिंह सैथवार, श्याम सुंदर वर्मा, पियुष सिंह, दुर्गा पांडेय, किरन प्रजापति, हरिकेश चौरसिया, वीरेंद्र शुक्ल, पुरुषोत्तम गुप्ता, धनंजय पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमरियावां व खलीलाबाद मंडल के पदाधिकारियों की हुई घोषणा

संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी ने मंगलवार को सेमरियावां व खलीलाबाद मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है।

उन्होंने बताया कि सेमरियावां मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता की टीम में रामराज, राम नवल यादव, कहैंया चौहान, अशोक चौरसिया तथा शकुंतला देवी को मंडल उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर प्रजापित व अशर्फीलाल पासवान को मंडल महामंत्री, संदीप कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सुधाकर त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गौरीशंकर मौर्या, ध्रुपचंद्र गुप्ता, राजकुमार को मंडल मंत्री बनाया गया है।

इसके साथ ही खलीलाबाद मंडल की कमेटी भी घोषित कर दी गई है। इसमें हरिकेश चौरसिया मंडल अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार शुक्ल व इंद्रासन राजभर को महामंत्री, मानवेंद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह कोषाध्यक्ष, रामवृक्ष अग्रहरि, रिंटू तिवारी उर्फ राघवेंद्र तिवारी, रंगीलाल चौधरी, प्रमोद कुमार चौरसिया, नरेंद्र कुमार सिंह व अतुल श्रीवास्तव को मंडल उपाध्यक्ष तथा राजू राय, रामरूप प्रजापति, पालू राय, जगदीश यादव व राम सुरेश विश्वकर्मा को मंडल मंत्री बनाया गया है।

भाजपा की मेंहदावल मंडल की कमेटी घोषित

मेंहदावल। भाजपा के मिशन 2017 को सफल बनाने की तैयारी में संगठन को गतिशीलता प्रदान करने के लिए बुधवार को मेंहदावल मंडल कमेटी की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष भाजपा रामललित चौधरी की सहमति से मंडल की कमेटी की गठन हुआ।

इस मंडल कमेटी का गठन दयाराम मिश्र की अध्यक्षता में किया गया। कमेटी में हरिकेश त्रिपाठी और इंद्रसेन सिंह को महामंत्री बनाया गया। निरंजन विश्वकर्मा, सर्वेश शुक्ल, जितेंद्र चौबे, आनंद सिंह, किरन जायसवाल व वीरेंद्र समेत छह सक्रिय सदस्यों को उपाध्यक्ष और संजय पाठक, महेंद्र साहनी, नीलम राय, दिवाकर सिंह और इंद्रप्रकाश चौधरी को मंत्री बनाया गया।


जबकि रामनरायन सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कमेटी की घोषणा करने के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि कमेटी में गठित सक्रिय सदस्यों को पार्टी के मिशन 2017 को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed