फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjp,prabudh sammelan

हमारा उद्देश्य जनसेवा, सत्ता तक सीमित रहना नहीं : ओमप्रकाश

Tue, 14 Sep 2021 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
bjp,prabudh sammelan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा खलीलाबाद का प्रबुद्ध सम्मेलन मंगलवार को संतकबीर विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगहर के सभागार में हुआ। इसमें प्रबुद्ध वर्ग को भाजपा से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि एवं पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य जन सेवा करना है सत्ता तक सीमित रहना नहीं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में वे लोग हैं जो किसानी नहीं करते, बल्कि लैंड लार्ड हैं। कश्मीर में अनुच्छेद
विज्ञापन

370 की समाप्ति का मुसलिम समान ने भी स्वागत किया है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र को लेकर पार्टी और सरकार काम कर रही है।
जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जन कल्याण के लिए काम कर रही है। इसके बलबूते पर आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से सूबे में भाजपा की सरकार बनेगी। जिला शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक समयदेव पांडेय ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज के प्रबुद्ध लोगों से विचार विमर्श कर सरकार की जनकल्याण कारी नीतियों को आम जन तक पहुंचाना है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी ने प्रबुद्ध वर्ग को पार्टी से जोड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। विधानसभा खलीलाबाद के प्रभारी राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरे विश्व की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं। पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने कभी किसी को भूखे नहीं सुलाया। कोरोना महामारी में सरकार लोगों के साथ खड़ी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद प्रवीण निषाद, चेयरमैन संगीता वर्मा, सर्वेश त्रिपाठी,अंबरीष राय, ज्ञानेंद्र मिश्र, डीएम कन्नौजिया, आनंद तिवारी, प्रशांत मिश्र, धनंजय पांडेय, उमेश तिवारी, अजय चतुर्वेदी, टीएन वर्मा, अतुल श्रीवस्तव, रोहित पांडेय, अवधेश सिंह, संदीप मिश्र, सुनीता अग्रहरि, विवेकानंद वर्मा, किरण प्रजापति, सतविंदर पाल जज्जी, अमित श्रीवास्तव, शब्बीर अहमद, विजय बहादुर सिंह, प्रदीप गुप्त, सुजीत गुप्त, दीपक कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed