फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP members held a seminar on Atal Jayanti, took out a march

Sant Kabir Nagar News: अटल जयंती पर भाजपाइयों ने की गोष्ठी, निकाली पदयात्रा

Thu, 26 Dec 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 26 Dec 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
BJP members held a seminar on Atal Jayanti, took out a march
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर टड़वरिया चौराहे पर अटल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते विधायक अन
संतकबीरनगर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया। जगह-जगह गोष्ठी का आयोजन हुआ और पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ।
विज्ञापन

जिला भाजपा कार्यालय में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि अटलजी बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। अपनी कुशल नेतृत्व शैली की बदौलत राजनीतिक जीवन की ऊंचाइयों को प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि आज देश आर्थिक महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है। यह उन्हीं की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत को मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य हुए। इसमें परमाणु परीक्षण शामिल हैं।
विज्ञापन

सदर विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने कहा कि अटल जी के विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस अवसर पर गणेश पांडेय, दीपू सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र, गौरव निषाद, अरुण गुप्ता, नवनीत मिश्र, अत्रेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में कांटे मंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व सदर विधायक अंकुरराज तिवारी के नेतृत्व में कांटे से थुरंडा तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान अमर राय, सतविंदर पाल सिंह, बनार्जी लाल अग्रहरि, मुरलीधर जायसवाल, रमजान अहमद, शेषनाथ यादव आदि मौजूद रहे।

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत के टड़वरिया चौराहे पर अटल जी की जयंती मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं व विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने चौक स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान शक्तिमणि त्रिपाठी, संदीप तिवारी, भूपेंद्र त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी, दिवाकर, शैलेंद्र आदि माैजूद रहे।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed