{"_id":"575074014f1c1b020910a656","slug":"bjp-government-s-achievements-highlighted","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
चौपाल लगाई।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां ब्लॉक के रक्सादेवई, परसोहिया, कोहरियावां, कडजा, पिपरागोविंद, धुसुरा गांव में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष सेमरियावां राम पुरुषोत्तम गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाकर गांववालों को जागरूक किया। साथ ही गांव वालों की समस्याओं को जाना और निस्तारण का आश्वासन देते हुए कदम कदम पर साथ देने का वादा किया।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार द्वार किए जा रहे विकास कार्यों से पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी है। भाजपा सरकार जाति व धर्म की बात न कर सिर्फ विकास की बात करती रही है। भाजपा की मोदी सरकार सब का साथ सब का विकास चाहती है। सपा सरकार में अनुशासन नाम की कोई चीज नही है। पूर्ववर्ती बसपा सरकार ने पत्थर की मूर्ति बनाने व भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारों ने प्रदेश को पिछड़ेपन की गर्त में डालने का काम किया है। भाजपा सरकार ही प्रदेश के पिछड़ेपन को दूर कर विकास की ओर अग्रसर कर सकती है। इस अवसर पर रिंटू तिवारी, शिवचरन, राम कृष्ण दत्त पांडेय, चंद्र शेखर, संतराम वरूण, राम भजन, लालमन, राजाराम, बहरैची यादव आदि मौजूद रहे।