फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP government's achievements highlighted

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Thu, 02 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 02 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP government's achievements highlighted
चौपाल लगाई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 सेमरियावां ब्लॉक के रक्सादेवई, परसोहिया, कोहरियावां,  कडजा, पिपरागोविंद, धुसुरा गांव में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष सेमरियावां राम पुरुषोत्तम गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाकर गांववालों को जागरूक किया। साथ ही गांव वालों की समस्याओं को जाना और निस्तारण का आश्वासन देते हुए कदम कदम पर साथ देने का वादा किया।  
विज्ञापन

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार द्वार किए जा रहे विकास कार्यों से पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी है। भाजपा सरकार जाति व धर्म की बात न कर सिर्फ विकास की बात करती रही है। भाजपा की मोदी सरकार सब का साथ सब का विकास चाहती है। सपा सरकार में अनुशासन नाम की कोई चीज नही है। पूर्ववर्ती बसपा सरकार ने पत्थर की मूर्ति बनाने व भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारों ने प्रदेश को पिछड़ेपन की गर्त में डालने का काम किया है। भाजपा सरकार ही प्रदेश के पिछड़ेपन को दूर कर विकास की ओर अग्रसर कर सकती है।  इस अवसर पर रिंटू तिवारी, शिवचरन, राम कृष्ण दत्त पांडेय, चंद्र शेखर, संतराम वरूण,  राम भजन, लालमन, राजाराम, बहरैची यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed