{"_id":"5728fa394f1c1ba3685cce84","slug":"bjp-district-president-gm-furious-debate-between-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":" भाजपा जिलाध्यक्ष, जीएम रेलवे के बीच तीखी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष, जीएम रेलवे के बीच तीखी बहस
sant kabir nagar
Updated Wed, 04 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष और जीएम के बीच तीखी बहस हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के निरीक्षण के दौरान मंगलवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान जीएम से वार्ता के पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी व सांसद प्रतिनिधि महेंद्र दूबे से उनकी तीखी बहस हुई। इसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वार्ता का बहिष्कार कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में अफसरों के मनाने पर भी भाजपा नेता नहीं माने। कुछ देर इंतजार के बाद जीएम गोरखपुर लौट गए।
ट्रैक की गुणवत्ता व संरक्षा की जांच के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र स्पेशल ट्रेन से शाम चार बजे खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के बाद वेटिंग रूप में वे मीडिया के प्रतिनिधियों से वार्ता करने लगे। इसी बीच स्टेशन अधीक्षक ने सांसद प्रतिनिधि महेंद्र दूबे और भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं को जीएम से वार्ता के लिए बुला लिया। कक्ष में पहुंचने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठने की व्यवस्था न होने पर आपत्ति उठाई। इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष और जीएम के बीच तीखी बहस होने लगी।
मामला इस कदर बढ़ गया कि कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद वार्ता का बहिष्कार कर कार्यकर्ता मुख्य गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। आरोप लगाया कि जीएम का व्यवहार ठीक नहीं है। वहीं सांसद प्रतिनिधि व जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वार्ता के लिए बुलाने के बाद भी बैठने तक की व्यवस्था नहीं की गई। हंगामे के कारण स्टेशन पर भी अफरा-तफरी मच गई। बाद में रेलवे के अफसरों ने सांसद प्रतिनिधि व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
कुछ देर इंतजार करने के बाद जीएम स्पेशल ट्रेन से गोरखपुर रवाना हो गए। प्रदर्शन करने वालों में जगदंबा लाल श्रीवास्तव, धनंजय पांडेय, सत्य नारायण सिंह, मंटू राय, दयाराम, ज्ञानेंद्र मिश्र, किरन प्रजापति आदि शामिल रहे।
वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि के साथ दुर्व्यवहार की बात सही नहीं है। जिस समय भाजपा के लोग कक्ष में पहुंचे, उस समय प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता हो रही थी, इसी बीच हंगामा शुरू हो गया। बाद में भाजपा के लोगों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे लोग नहीं आए।