फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjp declared block pramukh candidates

भाजपा के घोषित और अघोषित दावेदारों के बीच लड़ाई

Wed, 07 Jul 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
bjp declared block pramukh candidates
भाजपा के घोषित और अघोषित दावेदारों के बीच लड़ाई
विज्ञापन

विकास खंड हैंसर बाजार और पौली में प्रमुख पद के चुनाव की सरगर्मी बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार और पौली में प्रमुख पद चुनाव की सरगमी बढ़ गई है। यहां अभी तक सिर्फ भाजपा ने ही अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की है। वैसे यहां सत्ता पक्षा के घोषित प्रत्याशी और अघोषित दावेदारों के बीच मुकाबला होने की संभावना प्रबल हो गई है।
प्रमुख चुनाव की घोषणा से पूर्व हैंसर से प्रमुख पद के लिए जयंत्री देवी और कालिंदी देवी के बीच संघर्ष शुरू हुआ और मामला यहां तक पहुंचा कि एक-दूसरे पर बीडीसी सदस्यों के परिजन बीडीसी सदस्यों के अपहरण किए जाने का आरोप भी लगाए। जयंत्री देवी को भाजपा से टिकट दिलाने के लिए जहां निवर्तमान प्रमुख प्रिंस अगम सिंह और उनके पिता पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह प्रयासरत थे, तो वहीं कालिंदी देवी के लिए भाजपा के जिलामंत्री फतेहबहादुर उर्फ जोखई सिंह ने दम लगा दिया था। जबकि भाजपा की ओर से टिकट की जो सूची जारी हुई उसमें हैंसर बाजार से कालिंदी चौहान पत्नी गणेशचंद्र चौहान का नाम शामिल है। जिससे अब हैंसर बाजार में सत्ता पक्ष के ही दो दिग्गज आमने-सामने होंगे। जबकि विकास खंड पौली से भी भाजपा के राममिलन यादव, राकेश सिंह उर्फ चिक्कन सिंह और अरुण शरण पांडेय उर्फ अनूप पांडेय बीडीसी सदस्यों को काफी दिनों से अपने-अपने पक्ष में सहेजने के लिए कसरत कर रहे थे। साथ ही भाजपा से टिकट के लिए नेताओं से संपर्क में लगे थे। यहां भाजपा ने अरुण शरण पांडेय उर्फ अनूप पांडेय पर अपना विश्वास जताते पार्टी समर्थित उम्मदीवार बनाया है। अब यहां भी भाजपा के इन तीनों दिग्गज आमने-सामने होकर एक-दूसरे को मात देने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंसेट
पौली में पांच और हैंसर में तीन लोगों ने खरीदा पर्चा
धनघटा। प्रमुख चुनाव के लिए बुधवार को संभावित दावेदारों ने पर्चा खरीदना शुरू कर दिया। पीडी एवं हैंसर ब्लॉक के प्रभारी बीडीओ प्रमोद यादव ने बताया कि विकास खंड हैंसर बाजार में जयंत्री देवी पत्नी पलगर्दी ने दो सेट में पर्चा खरीदा है। जबकि कालिंदी चौहान पत्नी गणेशचंद्र ने भी दो सेट पर्चा लिया। इसी तरह फूलमती पत्नी रामजियावन ने एक सेट में पर्चा का खरीदा है। एडीओ पंचायत पौली दिनेश राय ने बताया कि पौली में प्रमुख पद के लिए राममिलन यादव ने दो सेट, शोभा देवी ने एक सेट, राकेश उर्फ चिक्कन सिंह ने दो सेट, अरुण शरण पांडेय ने दो सेट और माया देवी ने एक सेट पर्चा खरीदा। पौली में आठ तो हैंसर में पांच सेट पर्चे की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed