फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Biryani has chemical colour... you will fall sick

Sant Kabir Nagar News: बिरयानी में केमिकल की रंगत...हो जाएंगे बीमार

Sun, 23 Mar 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Biryani has chemical colour... you will fall sick
दुकान पर बिक रहा चिकन।
संतकबीरनगर। अगर आप बाजार का बना खाना खा रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। धंधेबाज चिकन बिरयानी में खराब तेल और केमिकल कलर मिला रहे हैं, जो आपको बीमार कर देगा। वहीं पनीर तैयार करने में पाम ऑयल का मिलावट किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह बात खाद्य विभाग की ओर से जनवरी माह में लिए गए नमूनों के रिपोर्ट में सामने आई। 34 नमूनों में से 22 फेल मिले हैं। खाद्य विभाग अब इन विक्रेताओं के खिलाफ एडीएम न्यायालय में वाद दायर करने की तैयारी कर रहा है। खाद्य विभाग की टीम ने जनवरी में 30 दुकानों पर छापा मारकर विभिन्न प्रकार 34 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। इन नमूनों की रिपोर्ट अब आई है, इसमें से 22 नमूने अधोमानक पाए गए हैं। मेंहदावल बाईपास स्थित चिकन बिरयानी के लिए नमूने में वह भी अधोमानक पाया गया है, इसमें तेल खराब मिला है। इसके साथ ही बिरयानी सिंथेटिक कलर मिला पाया गया है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वहीं बतीसा मिठाई में भी सिंथेटिक कलर मिला हुआ। एक दुकान के पनीर का नमूना भी अधोमानक मिला है, इससे पाम ऑयल का मिलावट पाया गया है।
विज्ञापन

जबकि अरहर के दाल में हरी दाल मिली हुई थी। जो मानक के अनुसार नहीं था। जब यह दाल पूरी तरह से पीली दाल होनी चाहिए थी। वहीं मटर के दाल का स्टैंडर्ड खराब था, इसमें फफूंद पाया गया और अघ्रता कम पाई गई है। दाल पर फंफूद पाया गया। गाय के दूध में पाउडर का मिलावट पाया गया। ऐसे में बाहर का तैयार खाना और मिठाई खाने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed