फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Birsa Munda's birth anniversary celebrated as Tribal Pride Day

Sant Kabir Nagar News: जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती

Wed, 15 Nov 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Birsa Munda's birth anniversary celebrated as Tribal Pride Day
कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता सेनानी, लोकनायक एवं आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई।
संतकबीरनगर। महान स्वतंत्रता सेनानी, लोकनायक एवं आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती बुधवार को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में कलक्ट्रेट सभागार में मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जनजातीय भागीदारी उत्सव कार्यक्रम 15 से 21 नवंबर तक चलेगा। इसमें उत्तर प्रदेश, झारखंड, जम्मू सहित लगभग 17 राज्यों से जनजातीय कलाकारों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। जनजातीय कलाकारों ने हाथों से बनाए गए सामान एवं व्यंजनों आदि से संबंधित प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन


कलेक्ट सभागार में हुए कार्यक्रम में सीडीओ संत कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने जल, जंगल एवं जमीन को बचाने के लिए महान स्वतंत्रता सेनानी एवं लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षो को याद किया और कहा सरकार द्वारा जनजाति समाज को नई दिशा एवं विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम एवं योजनाएं चलाई जा रही है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में महेश मौर्य एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा उनके संघर्षों पर आधारित लोकगीतों के माध्यम से प्रस्तुति की गई। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला समन्वय पंचायती राज प्रदीप कुमार, रत्नेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed