{"_id":"67533e5f32d53b1fcb0cc856","slug":"bike-riding-youth-injured-after-being-hit-by-tractor-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-125011-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल
Fri, 06 Dec 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
- नाथनगर-महुली मार्ग पर राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के पास हुआ हादसा
धनघटा। नाथनगर-महुली मार्ग पर राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर में लगे धान कुटने वाली मशीन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर को थाने ले आई। चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
धनघटा क्षेत्र के पारा गांव निवासी इशहाक पुत्र हौसिल शुक्रवार को बाइक से पैतृक गांव पारा जा रहा था। जैसे ही नाथनगर मार्ग पर राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल महुली के पास पहुंचा। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जुड़े धान कुटने वाली मशीन से सीधी भिड़त हो गई। दुर्घटना में इशहाक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल के मोबाइल फोन से परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे घायल का भाई महबूब पहुंच गया। एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी नाथनगर और वहां से जिला अस्पताल लेकर गए। परिजन हालत गंभीर होने की बात कह रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर और धान कुट्टी मशीन को थाने लेकर पहुंची। वाहन चालक को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।