फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike riding youth dies in road accident

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 10 Dec 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 10 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in road accident
बांसी कोतवाली क्षेत्र के सिसहनिया गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन




सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग पर स्थित सिसहनिया गांव के पास देर शाम बाइक सवार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


महाराजगंज जिले के कैंपियरगंज कस्बे के निवासी राज (25) पुत्र छोटू खेसरहा थाना के कोटिया पांडेय अपने बहनोई चतुर्गुण के यहां रिश्तेदारी में आया था। कोटिया पांडेय में राज की बहन की शादी हुई है। वह अपने बहन के यहा पांच दिन पहले घूमने आए है। मृतक राज के बहनोई बांसी-धानी मार्ग स्थिति गोनहा चौराहे पर बक्सा बनाने का काम करते हैं। राज अपने बहन के घर कोटिया पांडेय से अपने बहनोई को लेने गोनहा चौराहे की तरफ आ रहा था। अभी सिसहनिया गांव के पश्चिम गड्ढे के पास पहुंचे ही था कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही बांसी कोतवाली पुलिस पहुंच गई और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार राज के माता पिता की पहले मृत्यु हो चुकी है। राज अपने चार बहन दो भाइयों में सबसे छोटा था। राज की अभी शादी नहीं हुई थी। इस संबंध में बांसी कोतवाली प्रभारी विधेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed