फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike riding youth dies after being hit by tractor

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 03 Apr 2024 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after being hit by tractor
- मेंहदावल क्षेत्र के श्रीनगर गांव के समीप हुई दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। पुलिस चौकी विसौवा अंतर्गत श्रीनगर क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी रास्ते में मौत हो गई।


थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि विसौवा चौकी क्षेत्र के श्रीनगर गांव के समीप श्रीनगर निवासी विनोद साहनी (30) बुधवार को दिन में बाइक से मेंहदावल की तरफ आ रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से वह घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचा। जहां से गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। रेफर के दौरान मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed