{"_id":"68375598dff8dfcf0605ab3e","slug":"bike-rider-father-dies-after-being-hit-by-a-bus-son-critical-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-133319-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र गंभीर
विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र में अलीनगर पुल के समीप बुधवार रात करीब पौने दस बजे बरात ले जा रही बस ने बस्ती के लालगंज निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र की हालत गंभीर है। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। टक्कर के दौरान बाइक बस में ही फंस गई, जिसे चालक घसीटते हुए करीब एक किमी आगे तक ले गया और वहां बस छोड़कर फरार हो गया। बराती भी भाग निकले।
बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के बाघापार गांव निवासी भगवती प्रसाद (40) अपने बेटे 13 वर्षीय रीतेश के साथ धनघटा के डेबरी गांव में एक विवाह समारोह में आए थे। बुधवार को बस्ती लौटते समय रात करीब पौने दस बजे महुली के अलीनगर पुल के पास सामने से आ रही बरातियों से भरी एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। भगवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रीतेश गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर में बाइक बस में फंस गई, जिसे बस चालक घसीटते हुए भाग गया। इससे सड़क पर चिंगारी निकलने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने बस का पीछा किया तो करीब एक किमी आगे चालक बस छोड़कर फरार हो गया। बस में सवार बराती भी भाग गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। भगवती की महुली में रिश्तेदारी होने के कारण कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया और उनके घरवालों को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल रीतेश को पहले सीएचसी नाथनगर, वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया, पर हालत में सुधार न होता देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
महुली थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि मृतक के भाई मातादीन विश्वकर्मा ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।