फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike rider dies, one injured in collision with pickup

Sant Kabir Nagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Thu, 11 Jul 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, one injured in collision with pickup
धनघटा-मुखलिसपुर मार्ग पर सेमरडाडी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के धनघटा मुखलिसपुर मार्ग पर सेमरडाडी के पास बृहस्पतिवार की देर शाम पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलाें को पुलिस ने सीएचसी मलौली पहुंचाया। जहां पर एक को चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


महुली क्षेत्र के डहरौली गांव निवासी 28 वर्षीय ईश्वर और धनघटा क्षेत्र के डुहिया कला गांव निवासी 25 वर्षीय विजय बाइक से धनघटा से मुखलिसपुर की तरफ जा रहे थे। जब वह सेमरडाड़ी के पास स्थित पेट्रोलपंप के सामने पहुंचे तो सामने से आए पिकअप ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे दोनों युवक गंंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मलौली भिजवाया, जहां पर विजय को देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि ईश्वर की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने विजय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पिकअप की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed