फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike rider dies due to collision with vehicle

Sant Kabir Nagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 06 Feb 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with vehicle
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम हरपुर मोड़ के निकट अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। खून से लथपथ युवक को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पिता ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के लईयाभारी खुर्द गांव के निवासी रामानंद केवट का पुत्र लवकुश केवट बुधवार की देर रात घोरहट स्थित अपने ससुराल से बाइक लेकर अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही रतनपुर गांव के निकट हरपुर मोड़ पर पहुंचा, उसी दौरान एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को देखकर लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पहुंचाया। वहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता रामानंद केवट की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed