{"_id":"62b9e884a217fc1e82688848","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-truck-khalilabad-news-gkp441842760","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

संतकबीरनगर। रविवार देर शाम शहर के नूरी मजिस्द के पास मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा साथी युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र कुमार रविवार को गांव के रहने वाले साथी 29 वर्षीय सुनील कुमार के साथ बाइक से महुली गए थे। दोनों देर शाम महुली से घर लौट रहे थे। बाइक नरेंद्र कुमार चला रहे थे। सुनील पीछे बैठा था। मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर नूरी मजिस्द के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में नरेंद्र कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुनील कुमार घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर बरदहिया बाजार चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्रा सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और घायल को टेंपों से जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन गोरखपुर न ले जाकर खलीलाबाद में ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित गोविंद कुमार का आरोप है कि अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चला कर उसके चचेरे भाई नरेंद्र कुमार की बाइक में टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे गांव के सुनील कुमार घायल हो गए। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
...
इंसेट
मुखिया की मौत से बिखर गया परिवार
संतकबीरनगर। हादसे में धौरहरा निवासी एक युवक की मौत और दूसरे युवक के घायल होने की सूचना से पीड़ित परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पीड़ित परिजन, नाते-रिश्तेदार और गांव के लोग जुट गए। सभी यही कह रहे थे कि मुखिया की मौत से परिवार बिखर गया।
धौरहरा गांव निवासी नरेंद्र कुमार पेंट पॉलिस कर परिवार का खर्च चलाते थे। उनके पिता की मौत कुछ साल पहले हो गई थी। वह मां-बाप के इकलौते बेटे थे। उनके पास दस वर्षीय बेटा लकी, सात वर्षीय बेटा सक्षम और सबसे छोटा तीन वर्ष का बेटा है। मजदूरी से ही घर का चूल्हा जलता था। पति की मौत से पत्नी पूनम और मां लालदेई का रो- रोकर बुरा हाल था।