फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike rider couple dies after being hit by trailer

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत

Fri, 12 Aug 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bike rider couple dies after being hit by trailer
पोस्टमार्टम हाउस पर गमगीन बैठे सुदामा के परिजन।संवाद - फोटो : KHALILABAD
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत
विज्ञापन

पत्नी को राखी बंधवाने ले गया था ससुराल
लौटते वक्त मीरगंज के पास हुआ हादसा
संतकबीरनरग। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरगंज के पास शुक्रवार को ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रेलर को पकड़ लिया, लेकिन चालक भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर के टोला बनपुरवा निवासी 40 वर्षीय सुदामा चौहान बृहस्पतिवार को 38 वर्षीय पत्नी अशरफा देवी को लेकर ससुराल बूधा कला गए थे। शुक्रवार को पत्नी ने भाइयों को राखी बांधी। इसके बाद पति-पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरगंज के पास ट्रेलर ने उन्हें चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे में बाइक पर पीछे बैठी पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पति सुदामा चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। नवीन मंडी चौकी के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल पति को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन मंडी के चौकी प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि हादसे में दंपती की मौत हो गई। दंपती बाइक से थे। वे हेलमेट नहीं लगाए थे। दुर्घटना करने वाले ट्रेलर को पकड़ लिया गया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा। बेटे रामधनी की तहरीर पर ट्रेलर चालक नाम पता अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed