{"_id":"670d5b52da647868bc07e3c5","slug":"bike-driver-dies-due-to-collision-with-vehicle-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-122234-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वाहन की ठोकर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वाहन की ठोकर से बाइक चालक की मौत
Mon, 14 Oct 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के मैनसिर तिराहे के निकट सोमवार को वाहन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान बीआरडी काॅलेज गोरखपुर में घायल की मौत हो गई। मृतक महुली क्षेत्र के जयराम पट्टी गांव का रहने वाला था।
महुली क्षेत्र के जयराम पट्टी गांव निवासी सतीश गुप्ता पुत्र राम करन गुप्ता (51) सोमवार को हमेशा की तरह तामेश्वरनाथ धाम पर पूजा करने गए हुए थे। बाइक से घर लौटते समय मैनसिर तिराहे के निकट अज्ञात वाहन ने उनके बाइक को ठोकर मार दिया।
दुर्घटना में सतीश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर ले जाया गया। इलाज के दौरान सतीश गुप्ता की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई है। सतीश गुप्ता की पत्नी अनीता गुप्ता बेसुध हो गई हैं। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। दरवाजे पर शुभ चिंतकों की भीड़ लगी रही। परिजन शव घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। मृतक का बड़ा बेटा सूरज और छोटा सन्नी है। सिर से पिता का साया उठने का दर्द उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था।त