{"_id":"61a7b402d990f45c2b72a988","slug":"bicyclist-old-man-dies-due-to-tempo-khalilabad-news-gkp4183287115","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की चपेट से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो की चपेट से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन

बखिरा। बुधवार को घर से साइकिल से झोला बेचने नंदौर जा रहे वृद्ध की टेंपो की चपेट में आने से सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
पूर्व प्रधान अनवारुल और ग्रामीणों ने बताया कि सईबुजुर्ग निवासी 74 वर्षीय हफीजुल्लाह अहमद सिलाई करते थे। वह प्लास्टिक के झोले की सिलाई करके साइकिल से बाजार में जाकर बिक्री करते थे। बुधवार को भी वह सुबह साइकिल से झोले की बिक्री करने के लिए नंदौर बाजार की ओर जा रहे थे। वह नंदौर-मेहदावल मार्ग पर जैैसे ही पहुंचे, मेहदावल की तरफ से गुजरे टेंपो की चपेट में आ गए। हादसे में वह घायल हो गए। चालक टेंपो लेकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घायल को मेंहदावल इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया। जिला अस्पताल पर पहुंचते ही डॉक्टरों ने घायल वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर उठा ले गए। हफीजुल्लाह के चार बच्चे मजदूरी करते हैं। इस संबंध में एसओ विजयनारायन प्रसाद ने बताया कि नंदौर-मेहदावल मार्ग पर सुबह दुर्घटना हुई थी। टेंपो चालक फरार हो गया था। मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई सूचना या तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।