फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bharat band in santkabirnagar

विभिन्न संगठनों ने निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन

Mon, 27 Sep 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
bharat band in santkabirnagar
भारत बंद को लेकर सुगर मिल परिसर में धरना देते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विभिन्न संगठनों ने निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

भारत बंद के आह्वान में शामिल हुए विभिन्न राजनैतिक दल
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कृषि कानून, एमएसपी, विद्युत, गैस डीजल व खाद के दामों में वृद्धि के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय कमेटी संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान के तहत शहर में जुलूस निकाला। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा। इसमें भाकियू अराजनैतिक, ट्रेड यूनियन, सपा और राष्ट्रीय लोक दल शामिल हुआ।
भाकियू के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुुलूस निकालकर दुकानों को बंद करने का आह्वान किया। इसके साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता शुगर मिल चौराहा, आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, मेंहदावल बाईपास होते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। भाकियू जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्र ने कहा कि सरकार ने कृषि कानून लाकर किसानों के साथ धोखा किया है। लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। सरकार कृषि कानून को वापस ले। उन्होंने कहा कि किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं, पर सरकार उनकी आवाज को नहीं सुन रही है। इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस दौरान प्रदेश सचिव राम सिंह, मंडल अध्यक्ष बस्ती सुभाष चंद्र किसान, मंडल उपाध्यक्ष मातेंद्र प्रताप, जिला मीडिया प्रभारी रमाशंकर यादव, विजय वर्मा, प्रेमनाथ पाठक समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान शिव कुमार गुप्ता, ईश्वर प्रसाद पाठक, हरजीत कौर, राम सिंह चौधरी, मुन्नू प्रसाद चौधरी, रुस्तम खां, इमामुद्दीन अंसारी समेत अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक दल ने भी किसानों के समर्थन में जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर अपर एसडीएम को ज्ञापन सौपा। इस दौरान विरेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने भी शहर में निकाला जुलूस, बंद कराईं दुकानें
संतकबीरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा की संयुक्त कमेटी के भारत बंद के आह्वान का सपा ने भी समर्थन किया। सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकाले और दुकानों को बंद कराया। जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए काला कानून लाकर धोखा किया है। देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। डीजल व पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि सरकार को कृषि कानूून को वापस लेना होगा। किसानों के हित में अगर फैसला नहीं लिया तो इसका जवाब चुनाव में जनता देगी। उन्होंने गैस, विद्युत बिल, पेट्रो पदार्थ, खाद व बीज के बढ़े हुए दामों को सरकार वापस ले। इस दौरान रामदरश यादव, आलोक यादव सोनू, राहुल यादव बादल, मोहम्मद अहमद, अवधेश यादव, नजीमुद्दीन अंसारी, रामनाथ चौरसिया, इफ्तखार अहमद, शेेषनाथ यादव, श्याम जी विश्वकर्मा, अखिलेश चौधरी, कौशल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed