फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bhakiu workers protested01

भाकियू कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 26 Oct 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
bhakiu workers protested01
अपनी मागों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भाकियू के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
भाकियू कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री मांगपत्र अपर एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को निरस्त करने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून बनाए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने डीएम की गैर मौजूदगी में राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री मांगपत्र अपर एसडीएम को सौंपा।

भाकियू के जिलाध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने बेमौसम बारिश से फसल को हुई क्षति का मुआवजा देने और खलीलाबाद में बस स्टेशन स्थापित करने की मांग की। प्रदर्शन में अनूप चौधरी, राम दरश यादव, राम केवल वर्मा, दिग्विजय नाथ पाठक, करम हुसेन, विजय वर्मा, रमाशंकर यादव, हरिहर यादव, रामशंकर चौधरी, दयाराम, सुग्रीव चौधरी, संतराम, अशोक कुमार, जमुना प्रसाद, अवधेश कुमार, प्रदीप वर्मा, फूलचंद्र, रामचंद्र, रमेश चंद्र, भोला, राम सागर, रामरूप चौधरी, रामजी यादव, शंकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed