{"_id":"617834dc49bc7a42df649b48","slug":"bhakiu-workers-protested01-khalilabad-news-gkp414328882","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन
अपनी मागों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भाकियू के कार्यकर्ता।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री मांगपत्र अपर एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को निरस्त करने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून बनाए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने डीएम की गैर मौजूदगी में राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री मांगपत्र अपर एसडीएम को सौंपा।
भाकियू के जिलाध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने बेमौसम बारिश से फसल को हुई क्षति का मुआवजा देने और खलीलाबाद में बस स्टेशन स्थापित करने की मांग की। प्रदर्शन में अनूप चौधरी, राम दरश यादव, राम केवल वर्मा, दिग्विजय नाथ पाठक, करम हुसेन, विजय वर्मा, रमाशंकर यादव, हरिहर यादव, रामशंकर चौधरी, दयाराम, सुग्रीव चौधरी, संतराम, अशोक कुमार, जमुना प्रसाद, अवधेश कुमार, प्रदीप वर्मा, फूलचंद्र, रामचंद्र, रमेश चंद्र, भोला, राम सागर, रामरूप चौधरी, रामजी यादव, शंकर आदि शामिल रहे।