फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bhakiu protest in colectrate

भाकियू ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 19 Sep 2022 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
bhakiu protest in colectrate
अपनी मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
भाकियू ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- पांच सूत्री मांग पत्र अपर एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जन समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पांच सूत्री मांग पत्र अपर एसडीएम को सौंपा।
भाकियू के जिलाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि जिले में बारिश कम होने की वजह से फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में जिले को सूखा घोषित करते हुए किसानों को सूखा राहत की रकम दी जाए। किसान की फसल बर्बाद करने वाले छुट्टा पशुओं की उचित व्यवस्था की जाए। किसानों का घरेलू विद्युत बिल तथा सिंचाई के लिए फ्री बिजली दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर पालिका के छोटी सरौली में सड़क पर जलभराव हो गया है इसे हटाने के लिए तत्काल नाली बनवाया जाए। इसके साथ ही सरयू नहर बांसी जो सिहटीकर होते हुए जाती है। यह नहर हमेश टूट जाती है। ऐसे में बढ़या गांव के पास पुलिया बनवाया जाए। जिससे लोगों का आवगमन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि अगर उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो इसके लिए आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, बाबूलाल यादव, विश्वनाथ यादव, शैलेंद्र सिंह, परमात्मा यादव, रामअवध यादव, ध्रुवलाल यादव, रमेशचंद, सोना देवी, फूलचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed