{"_id":"60fefd778ebc3e585f6ea1bd","slug":"bhakiu-jila-upadhyaksh-murderer-arrested-khalilabad-news-gkp403329283","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू जिला उपाध्यक्ष की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू जिला उपाध्यक्ष की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भाकियू के नेता लक्ष्मण पांडेय के हत्यारोपी अजय राय को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेजा।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू जिला उपाध्यक्ष की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त भुजाली बरामद
एसपी ने पुलिस टीम को दिया दस हजार रुपये का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भाकियू जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने सोमवार को सहजनवा-बखिरा मार्ग पर बरईपार पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त भुजाली को बेलडीहा स्थित बागीचे में पेड़ के नीचे से बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि बखिरा क्षेत्र के बौरव्यास गांव निवासी 52 वर्षीय भाकियू के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय की 24 जुलाई की देर शाम बौरव्यास चौराहे पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की पुत्री की तहरीर पर बौरव्यास निवासी अजय राय समेत पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए सात पुलिस टीमें गठित की गईं हैं। इसमें सर्विलांस की टीम को भी लगाया गया। पुलिस टीम ने सोमवार को हत्या के मुख्य आरोपी अजय राय को सहजनवा-बखिरा मार्ग पर बरईपार पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस हत्या में प्रयुक्त भुजाली को बेलडीहा बागीचे से बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि भाकियू के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय ने उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। उसी बात को लेकर उसने लक्ष्मण पांडेय की हत्या कर दी। उस बीच गुत्थम-गुत्था में उसके दोनों हाथ में चोटें आईं। पकड़े गए आरोपी को कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसओ बखिरा मनोज सिंह, स्वाट एवं सर्विलांस टीम प्रभारी श्रीप्रकाश यादव, एसओजी प्रभारी दीपक दूबे, एसआई उदय शंकर द्विवेदी, हेड कांस्टेबल अनूप राय, देवेंद्र यादव, प्रमेश मिश्रा, अर्जुन प्रसाद, भूपेंद्र दूबे, आदित्य सिंह, ऋषिवेद तिवारी, मनोज कुशवाहा, रमेश यादव, विनोद यादव, प्रदीप कुशवाहा, मुनीष गुप्ता, मुनीर अहमद, जितेंद्र शाह, जुबेर अली, अजय गुप्ता आदि शामिल रहे।