फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bhajan in boohi belhar

Sant Kabir Nagar News: मुंबई की अंजलि के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 23 Jan 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 23 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
bhajan in boohi belhar
बूढी बेलहर के भेडौरा- पिकौरा गांव में स्थापित  दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भजन गाती गायिक
फोटो सहित
विज्ञापन

भेडौरा-पिकौरा में दुर्गा जागरण का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बूढ़ी बेलहर के भेड़ौरा-पिकौरा गांव में स्थापित श्री दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा और अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में देवी दुर्गा का जागरण आयोजित किया गया। जागरण की शुरुआत मुख्य यजमान अनिल कुमार पांडेय व शशिबाला पांडेय ने मां ज्वाला देवी की ज्योति कर प्रज्ज्वलित कर की। तत्पश्चात मनोज ने गणेश स्तुति की। मुंबई से आई अंजलि पाठक अंजल जैसे ही मंच पर आईं श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया। मुख्य यजमान ने अंजलि पाठक को मां देवी की चुनरी भेंट की।

उन्होंने जैसे ही मेरी झोपड़ी के भाग जाग जाएंगे राम आएंगे, भजन प्रस्तुत किया पूजा पंडाल में बैठे बड़ी संख्या श्रद्धालु झूम उठे। इसी क्रम में उन्होंने देवी के भजन निमिया पतईया झुरझुराय ए मैया, स्वर्ग लागेला अंगनया ए देवी मैया के साथ भगवान राम के भजन राम ही राम रटन लागी जीभिया, बड़ा निक लागे राघव जी के गउवा, तुम्हारी ही कमी है, अब मेरे राम आ जाओ सुनकर लोगों को मुग्ध कर दिया। समूचा पंडाल जय श्रीराम व दुर्गा मइया के जयकारे से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने हनुमान जी आह्वान किया और जय जय बजरंग बली भजन गाया। इस दौरान सांसद इं. प्रवीण निषाद, मेंहदावल के विधायक अनिल त्रिपाठी, नरोत्तम पांडेय, पौहारी पांडेय, चंचल पांडेय, बालजीत निषाद प्रधान, गौरी शंकर निषाद, गुड्डू, रमाकांत निषाद धर्मेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed