फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Better training will increase the teaching ability of teachers

Sant Kabir Nagar News: बेहतर प्रशिक्षण से शिक्षकों की सिखाने की क्षमता में होगी वृद्धि

Mon, 04 Aug 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 04 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Better training will increase the teaching ability of teachers
मेंहदावल। शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों का समय-समय पर प्रशिक्षण जरूरी है। शिक्षकों का प्रशिक्षण अच्छा होने पर ही छात्रों के सीखने के अनुभव में वृद्धि होगी और छात्रों की सहभागिता बढ़ेगी।
विज्ञापन

यह बातें सोमवार को बीआरसी सभागार में शुरू हुए बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों व शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर उन्होने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि और प्रार्थना के साथ हुआ।
विज्ञापन

बीईओ ने सभी प्रशिक्षकों से कहा कि ब्लॉक में प्राथमिक शिक्षकों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करें। प्रशिक्षण को निर्धारित समय में पूरा कराने व प्रशिक्षण के उद्देश्यों को विद्यालय के शिक्षकों तक पहुंचाने का दायित्व संदर्भदाताओं पर है। उन्होंने संदर्भदताओं से कक्षा तीन में चलने वाली एनसीईआरटी गणित मेला पुस्तक पर शिक्षकों से विस्तृत चर्चा किया और पुस्तक वीणा -1 और गणित मेला से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को भाषा व गणित विषय को सीखने की प्रक्रिया सरल बनाने और सीखने में रुचि बनाए रखने के उद्देश्य से ही ब्लॉक के सभी शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम चरण में दो बैच के प्रशिक्षण की शुरुआत हुई है। प्रशिक्षण के दोनों बैच में 50-50 प्रशिक्षु शिक्षकों को रखा गया है। प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है। नई पुस्तकें इसी वर्ष एनसीईआरटी द्वारा संचालित की गई हैं।
शिक्षक प्रशिक्षण के महत्व को समझते हुए सीखें और इसका प्रयोग विद्यालय में करें ताकि प्रशिक्षण का उद्देश्य पूरा हो सके। इसके बाद में संदर्भदाता अनूप सिंह, निशांत त्रिपाठी, प्रफुल्ल त्रिपाठी, प्रेमनाथ पांडेय व सर्वेश त्रिपाठी की अगुवाई में प्रतिभागियों का पंजीकरण करते हुए उन्हें स्टेशनरी वितरित की गई।

इस अवसर पर मनीष पाठक, अरविंद कुमार त्रिपाठी, धर्मेंद्र पांडेय, चंद्रप्रकाश, दिनेश, सुरेखा त्रिपाठी, प्रेमनाथ, नितेश कुमार सिंह, मीना पांडेय, विमला सिंह, शकुंतला, अकबरी बानो, रजिया खातून, रामज्ञान यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed