फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BEO inspected the roadless school

Sant Kabir Nagar News: रास्ता विहीन विद्यालय का बीईओ ने लिया जायजा

Mon, 28 Aug 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 28 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
BEO inspected the roadless school
बेलहर विकास खंड क्षेत्र के गंगौरा प्राथमिक विद्यालय का रास्ता का खंड शिक्षा अधिकारी ने किया निर
-प्राथमिक विद्यालय गंगौरा में बच्चे झाड़ियों के बीच से होते हुए विद्यालय जाते हैं
विज्ञापन


- अमर उजाला में 18 अगस्त को प्रकाशित हुई थी खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। अमर उजाला में 18 अगस्त को ''विद्यालय तक जाने का रास्ता नहीं, खतरे में रहती है बच्चों की जान'' शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। जिसके बाद सोमवार को बीएसए के निर्देश पर बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधान और प्रधानाध्यापक के साथ बैठक कर रास्ता बनाने पर चर्चा की।
बीईओ ज्ञानचंद मिश्र प्राथमिक विद्यालय गंगौरा पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक आदि के साथ विद्यालय आने-जाने के रास्ते का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि बच्चे झाड़ियों के बीच से होते हुए विद्यालय जाते हैं जिससे अप्रिय घटना की संभावना बनी रहती है। रास्ते की स्थिति देखकर उन्होंने ग्राम प्रधान से इसका कारण जानना चाहा तो ग्राम प्रधान ने बताया कि रास्ते को ठीक कराने के लिए मिट्टी की आवश्यकता है। जिसकी आपूर्ति मनरेगा के माध्यम से नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

रास्ते के निर्माण हेतु ग्राम प्रधान के जरिए खंड विकास अधिकारी को भी दो बार पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बीडीओ और जिला स्तरीय अधिकारियों से बातचीत करने की बात की। बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारियों से बातचीत कर रास्ते का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed