फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Belvadadhi won the opening match

बेलवाडाड़ी ने जीता उद्घाटन मैच

Mon, 09 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 09 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Belvadadhi won the opening match
बेलवाडाड़ी ने जीता उद्घाटन मैच। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 नाथनगर ब्लॉक के बेल्डूहा चौराहे पर रविवार को बादशाह क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच संघर्ष क्रिकेट क्लब बेलवाडाड़ी और आदर्श  क्रिकेट क्लब कटाई के बीच खेला गया। निर्धारित 12 ओवर के इस मैच में आदर्श क्रिकेट क्लब कटाई 92 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में संघर्ष क्रिकेट क्लब बेलवाडाड़ी ने 10 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। संघर्ष क्रिकेट क्लब बेलवाडाड़ी की टीम के खिलाड़ी मोनू को मैन आफ दी मैच  के खिताब से नवाजा गया। मैच के एम्पायर इंद्रजीत और बलराम रहे, जबकि  कमेन्टेटर के रूप में भानू प्रताप व स्कोरर के रूप में ओंमकार रहे। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अखंड बहादुर पाल ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना  चाहिए। खेल में हार जीत कोई मायने नहीं रखता है। खेल से जहा मन प्रसन्न  रहता है। वही शरीर भी स्वस्थ्य रहता है। इस अवसर पर आयोजक मंटू शाहू,  अंबिका कुमार, अनिल कुमार, सुरेंद्र, राजबहादुर, रामजियावन, उमा प्रसाद,  आफताब आलम, दुर्गेश निषाद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed