फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Belhar police station got its own building

Sant Kabir Nagar News: बेलहर थाने को मिला अपना भवन

Mon, 12 Oct 2026 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Belhar police station got its own building
नवनिर्मित बेलहर थाना भवन का लोकार्पण करते विधायक और एसपी-स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। नवरात्र के प्रथम दिन विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने नवनिर्मित बेलहर थाना भवन का रविवार को विधि-विधान से पूजन किया। थाना बेलहरकला को चौकी सांथा से इस नए भवन में स्थानांतरित किया गया। यह थाना 21.30 करोड़ रुपये से तैयार हुआ है।
परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि यह थाना पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाएगा। इससे आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा।
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण देगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदमन सिंह और थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 檨
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed