फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Beldar Mahasabha demonstrated demanding action

Sant Kabir Nagar News: कार्रवाई की मांग को लेकर बेलदार महासभा ने किया प्रदर्शन

Sat, 31 Aug 2024 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 31 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Beldar Mahasabha demonstrated demanding action
- जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरने की दी चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के बैजनाथपुर में 28 अगस्त को कोटे की दुकान के जांच के दौरान प्रधान और कोटेदार पक्ष के लोगों के बीच हुए विवाद मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बेलदार महासभा के लोग शनिवार को बैठक किए। बैठक के बाद तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किए और एसडीएम को ज्ञापन देकर कोटेदार पक्ष के लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किए जाने की मांग किए।


इस मौके पर पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने कहा कि बैजनाथपुर गांव में प्रधान का शोषण कोटेदार के जरिए लंबे समय से सत्ता के बल पर किया जा रहा है। इतना ही नहीं कोटेदार गांव में गरीबों के लिए आए खाद्यान्न की कालाबाजारी करता चला रहा है। गांव के लोग अपने हक की मांग को लेकर एसडीएम से मिले। एसडीएम ने इस प्रकरण के जांच के लिए सप्लाई इंस्पेक्टर को बैजनाथपुर गांव में भेजें। जहां जांच के दौरान कोटेदार पक्ष के लोग प्रधान पक्ष के लोगों को मारने पीटने लगे। समय पर पुलिस न पहुंची होती तो अप्रिय घटना घट सकती थी। लेकिन इस मामले में पुलिस ने उल्टा कार्रवाई करते हुए कोटेदार रणविजय सिंह के तहरीर पर प्रधान पक्ष के प्रधान समेत तेरह नामजद और 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि प्रधान पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। जो हाथ में प्लास्टर चढ़ा कर थाने का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रधान के तहरीर पर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना के चार दिन बाद कार्रवाई न किया जाना गरीबों के साथ अन्याय है। बेलदार महासभा के लोग बैठक कर निर्णय लिए है कि यदि जल्द पुलिस इस मामले में कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करती है तो बेलदार महासभा के लोग सड़क पर उतरकर बृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में पवन कुमार बेलदार, महेंद्र चौहान, पंचराम बेलदार, रोहित कुमार, द्वारिका चौहान, गोविंद चौहान, छट्ठू चौहान, फूलचंद चौहान, बंधु प्रसाद चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed