फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Begin the process of partner selection

संगिनी के चयन की प्रक्रिया शुरू

Fri, 24 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 24 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Begin the process of partner selection
आशा कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर दी ट्रायल। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 आशा संगिनी के चयन के लिए शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देश पर खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र से आवेदन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं से साइकिल चलवाई गई। इसमें बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन

आशा संगिनी के चयन को लेकर कुछ महीनों से आशा कार्यकर्ता आंदोलित थी। इस मामले में जिलाधिकारी ने सीएमओ से प्रक्रिया नए सिरे से पूरा कराने को कहा था। इसी के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी ने अधीक्षकों को निर्देश दिया कि प्रक्रिया जल्दी पूरी करें। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रतन लाल और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र यादव की देखरेख में आशा कार्यकर्ताओं को साइकिल चलाने के लिए पूर्वाह्न 11 बजे सीएचसी बुलाया गया था। निर्धारित समय पर बड़ी संख्या में पहुंची आशा कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से साइकिल ट्रायल में भागीदारी की। पारदर्शिता बनी रहे, इसको ध्यान में रखकर पूरी प्रक्रिया की रिकार्डिंग भी हुई। अधीक्षक डॉक्टर रतन लाल ने बताया कि कलस्टर के अनुसार आशा कार्यकर्ताओं को साइकिल चलाने के लिए बुलाया गया था, इसमें आवेदन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाया। उन्होंने बताया कि जो आवेदक साइकिल चलाने में किसी कारण से शामिल नहीं हो सकी, वह साक्षात्कार के दिन उपस्थित होकर साइकिल चलाने की प्रक्रिया पूरी कर सकती है। इस दौरान सरोज यादव, मीना देवी, बीना पाल, विजय लक्ष्मी, मनोरमा देवी, संजय भारती सहित उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed