फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Became a friend and swindled Rs 12 lakh on the pretext of giving a gift

Sant Kabir Nagar News: दोस्त बनकर गिफ्ट देने के बहाने हड़प लिए 12 लाख

Wed, 03 Sep 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Became a friend and swindled Rs 12 lakh on the pretext of giving a gift
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को दोस्त बनाकर साइबर ठग ने 12 लाख रुपये हड़प लिया। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना ने बुधवार को मामले में केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक दिन एक अनजान व्यक्ति ने उनके वाट्सएप नंबर पर कॉल किया। उसने अपना नाम आर्यन बताया।
इसके बाद आरोपी उनसे बात करने लगे। कुछ दिन बाद कहा कि वह उसको गिफ्ट देना चाहता है। गिफ्ट भेजने का लालच देकर एयरपोर्ट पर माल पकड़े जाने की बात कही।इसके बाद दूसरे ह्वाटसअप नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया, जिससे वह डर गई और माल छोड़ने के नाम पर कई खातों में करीब 12 लाख रुपये ले लिया।
विज्ञापन

पैसा वापस मांगने पर उन्हें धमकी देने लगा। इसके बाद उन्हे ठगी का पता चला। पीड़िता की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने मामले में खाता धारक अरुण कुमार, दिलरुबा, कल्लू साह, राजू कुमार, विकास कुमार, सगीर, कुमार जनरल स्टोर व अन्य खाताधारक के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed