फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Beaten for objecting to the use of abusive language.

Sant Kabir Nagar News: गाली देने से मना किया तो पीटा

Tue, 29 Sep 2026 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Beaten for objecting to the use of abusive language.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला ने गाली देने से मना करने पर दूसरी महिला को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहद्दीनपुर निवासी कैसर जहां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे गांव की ही रहने वाली हीना खातून पुरानी रंजिश के कारण उसे बेवजह गालियां देने लगी। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी महिला ने आवेश में आकर उस पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी महिला पहले भी इस तरह की दबंगई और हरकतें कर चुकी है। घटना के बाद 27 सितंबर को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी और उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई।ु
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed