फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   beat woman, attempt to kidnapping of adolescent

रंजिश में महिला को पीटा, बेटे के अपहरण का प्रयास

Thu, 07 Jul 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
beat woman, attempt to kidnapping of adolescent
रंजिश में महिला को पीटा, बेटे के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के कोडरी निवासी महिला को मंगलवार देर शाम गांव के एक युवक ने पुरानी रंजिश में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल दिया। मां के बचाव में 14 वर्षीय बेटा आया तो उसके अपहरण का प्रयास किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी थाने पर दी तो पुलिस ने उसके जेठ का ही शांति भंग की आशंका ने चालान कर दिया।

गेंदा देवी पत्नी रामचंद्र का कहना है कि गांव निवासी एक युवक से काफी दिनों से उसकी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि मंगलवार देर शाम आरोपी युवक महिला के दरवाजे पर चढ़ आया और उसे अपशब्द कहते हुए मारने पीटने लगा। घर पर मौजूद उसका 14 वर्षीय बेटा गौरव जब मां के बचाव में आया तो उसे मारपीट कर जीप में बैठाकर सिकरीगंज की तरफ लेकर भागने लगा। पीड़ित मां के शोर मचाने पर गांव के तमाम लोगों ने जीप का पीछा कर किशोर को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। आरोप है कि जब वह अपने जेठ के साथ धनघटा थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने उल्टे ही उसे डांट फटकार कर भगा दिया और जेठ रामचंद्र को थाने के लॉकअप में डाल दिया। बुधवार को पीड़िता ने एसडीएम न्यायालय में पहुंचकर जेठ राम चंद्र की जमानत कराई। उसके बाद एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक पहुंच वाला है। उसका पुलिस वालों से अच्छा तालमेल है। इसी कारण आरोपी का मन बढ़ा हुआ है। वह गेंदा देवी और उनके परिजनों को परेशान कर रहा है। इस संबंध में एसओ केडी सिंह ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। कानून को हाथ में लेने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed