{"_id":"6328aa033f9d2e7cbb1ae654","slug":"beat-people-khalilabad-news-gkp4510630177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को कमरे में बंद कर डंडे से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों को कमरे में बंद कर डंडे से पीटा
विज्ञापन
युवक की पिटाई करता आरोपी। संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों को कमरे में बंद कर डंडे से पीटा
- पुलिस एक नाजमद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पैसे की मांग के लिए कुछ लोगों ने दो युवकों को कमरे में बंदकर डंडे से पिटाई की। दोनों युवकों से पैर भी दबवाया। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पीड़ित परिजनों को मामले की जानकारी हुई। दोनों युवक बेंगलुरु से दो -तीन पूर्व ही कमाकर घर लौट रहे थे। दोनों युवकों का अभी कुछ पता नहीं चला है। पीड़ित परिजनों ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर मारने-पीटने का केस दर्ज कराया है।
शहर के गोला बाजार निकट हनुमानगढ़ी मंदिर निवासी मनोज पुत्र हरिहर ने बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा दीपक और मोहल्ले का ही 19 वर्षीय राहुल पुत्र बुद्धिसागर दोस्त हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व दोनों कमाने बैंगलुरू गए थे। दो- तीन दिन पूर्व दोनों बंगलौर घर लौट रहे थे।
आरोप है कि खलीलाबाद में मोहम्मद अहमद उर्फ हड्डी निवासी पठान टोला अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर दीपक और राहुल को पकड़ लिए। दोनों को अपने साथ सरौली ले गए। जहां किसी मकान के कमरे में बंद करके पैसे की मांग करने लगे। पैसा देने से मना करने पर बंद कमरे में दोनों की लोगों ने पिटाई की। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित परिजनों को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
कोतवाली पहुंच पीड़ित भाई अनिल ने बताया कि दीपक और राहुल ड्राइवर थे। दोनों की आदत खराब हो रही थी। जिसकी वजह से उन्हें नौकरी के लिए बैंगलुरु भेजा गया था। दोनों लौट कर घर आ रहे थे और उनके साथ ऐसी घटना हुई। वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खडे़ हो जा रहे हैं। भाई और उसे दोस्त का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
सीओ सदर अंशुमान मिश्र ने बताया कि मोहम्मद अहमद उर्फ हड्डी और उसके दो अन्य अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ बंधक बनाकर मारने-पीटने, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।