{"_id":"665a46622104bbb5970a2f34","slug":"be-cautious-to-protect-yourself-from-heat-wave-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-115368-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीट वेव से बचाव के लिए सतर्कता बरतें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीट वेव से बचाव के लिए सतर्कता बरतें: डीएम
Sat, 01 Jun 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। वर्तमान समय में जिले में पारा 43 डिग्री सेल्यिस से अधिक होने के कारण भीषण गर्मी, गर्म हवा व लू का प्रकोप जारी है। हीटवेव से बचाव के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने संबंधित विभागों सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा कि हीट वेव जैसी आपदा से बचाव के लिए जागरूकता एवं सावधानी ही प्रभावशाली उपाय है। उन्होंने कहा है कि भीषण गर्मी, गर्म हवा व लू से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एल्युमिनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अंदर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियों व दरवाजों पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएं आती हैं, काले परदे लगाकर रखना चाहिए।
स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सजग रहें। बच्चों तथा पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़े। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो घर में ही रहें तथा सूर्य के ताप से बचें। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर के निचली मंजिला पर रहें। घर से बाहर अपने शरीर व सिर को कपड़ें या टोपी से ढककर रखें। हीटवेव से बचाव को लेकर जनसामान्य के बीच जागरूकता अभियान स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा लगातार चलाया जा रहा है। अभी आगामी समय में गर्मी का प्रकोप और अधिक बढ़ेगा इसलिए गर्मी से बचाव के लिए विभिन्न उपायों को अपनाना चाहिए।