फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Be cautious of unknown calls, do not share OTP: ASP

अनजान कॉल से रहे सावधान, साझा न करने ओटीपी : एएसपी

Wed, 27 Aug 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 27 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Be cautious of unknown calls, do not share OTP: ASP
चआर इंटर काॅलेज में पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्र छात्राएं
संतकबीरनगर। सोशल मीडिया के दौर में ठगी, साइबर अपराध जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में सजगता बहुत जरूरी है। यह बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कही।कार्यक्रम में 9वीं से 12वीं तक के 210 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उन्होंने साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर कहा कि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और फोन पर कई प्रकार से प्रलोभन देने के मैसेज आते हैं। इस तरह के मैसेज पर ध्यान नहीं देना चाहिए। लोग ठगों के बहकावे में आकर जाल में फंस रहे हैं। कई बार ठगी का शिकार हो जाते हैं। पुलिस सभी की मित्र है, लेकिन अपराधियों के साथ सख्ती के साथ निपटती है। व्हाट्सएप पर आने वाले किसी भी अनजाने लिंक और वीडियो कॉल को मत रिसीव करें। सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए जीवन को लक्ष्य दें और उसी लक्ष्य की तरफ बढ़ने के लिए संस्कारवान बनें।
विज्ञापन

आजकल महिला अपराधों में बढ़ोतरी हुई है, इसलिए महिला, छात्राओं को बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग देश का भविष्य हैं, लक्ष्य तय करते हुए पढ़ाई करें। इससे सपनों को साकार किया जा सकता है। दिन-रात में पढ़ाई लक्ष्य के सापेक्ष करें ताकि आपको मंजिल मिलने में आसानी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साइबर हैकर अपडेट हैं, वह डाटा चोरी कर सकते हैं। डाटा चोरी कर इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। इसलिए किसी भी अनजान के साथ न तो कोई ओटीपी शेयर करें और न ही बैंक, पर्सनल संबंधी डाटा शेयर करें। इसे अपने अभिभावकों को भी बताएं। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य एके ओझा ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक संतमोहन त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता मनोज मिश्र, अभिषेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
-----------------
परेशानी में लगाए डायल-112, तुरंत मिलेगी मदद

एएसपी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं वाली योजना में डायल -112 हर समय मदद के लिए तैयार है। रात के समय यदि कोई परिवार अकेला कहीं फंस जाए, ऐसे में तुरंत 112 डायल करना चाहिए। पांच मिनट के भीतर पुलिस आपकी सेवा में मौजूद होगी। पुलिस आपको घर तक सुरक्षित छोड़कर आएगी।

-------------
पुलिस की पाठशाला में छाया रहा साइबर अपराध का मुद्दा

एचआर इंटर कॉलेज में आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला में मौजूद 10वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं ने साइबर अपराध, ला एंड आर्डर सहित अन्य तमाम विषयों पर प्रश्न पूछे। सभी प्रश्नों का जवाब एएसपी सुशील कुमार सिंह ने समझाते हुए दिया। कक्षा 11 की छात्रा पल्लवी ने पूछा कि पुलिस सभी पर संदेह क्यों करती है... इस पर एएसपी ने कहा कि पुलिस अपराधियों से अपराध कबूलवाने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपनाती है। कोई बेवजह अपराध में सजा न काटे, इसको लेकर भी कई बार संदेह करना पड़ता है। स्कूल के आदर्श पांडेय, दिव्यांशु ने कई सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed