फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Be cautious... adulterated milk, cheese and khoya should not spoil your health.

Sant Kabir Nagar News: सतर्क रहें... मिलावटी दूध, पनीर और खोवा बिगाड़ न दे सेहत

Sat, 01 Jun 2024 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Jun 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Be cautious... adulterated milk, cheese and khoya should not spoil your health.
संतकबीरनगर। मिलावटखोर रातोंरात अमीर बनने के लालच में मिलावटी दूध, पनीर और खाेवा बेच लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। खाद्य विभाग ने अप्रैल 2023 से मार्च तक जनपद के विभिन्न हिस्से से लिए दूध के 27 नमूने में 17 अधोमानक पाया, जबकि खोवा, पनीर और मिठाइयों के 31 नमूनों में 13 नमूने अधोमानक मिले हैं। विभाग ने इनके खिलाफ एडीएम के यहां वाद दायर कर दिया है।
विज्ञापन

दूध, पनीर, खोवा और मिष्ठान खरीद रहे है तो सतर्क होकर खरीदें। मिलावटी दूध, पनीर, खोया और मिठाइयां धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। दूध में अरारोट, मैदा सिंघाड़ा का आटा, पानी और पीला रंग मिलाकर बेचा जा रहा है। स्थित यह है जैसा दाम देंगे वैसा दूध बाजार में मिल जाएगा। गाय का दूध 40 रुपया से 60 रुपया लीटर दुधिए बेंच रहे हैं। खाद्य विभाग की रिपोर्ट चौकाने वाले हैं। जनपद में मार्च तक लिए गए दूध, खोवा, पनीर और मिठाइयों के 58 नमूने में 30 जांच में फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन


अप्रैल से मार्च तक लिए गए थे नमूने
खाद्य और औषधि प्रशासन ने जनपद में पिछले अप्रैल से मार्च तक दूध के 27 नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेजा जिसमें से 17 नमूने अधोमानक मिले है। इसी प्रकार खोवा, पनीर और मिठाई के 31 नमूने लिए गए थे। लैब की जांच में 13 नमूने फेल मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य और औषधि प्रशासन दूध, पनीर, खोवा और मिठाइयों का पूरे वर्ष नमूना लेकर जांच के लिए लैब को भेजता है। जांच में खाद्य पदार्थ अधोमानक होने या खतरनाक मिश्रण पाए जाने पाए जाने पर वाद दायर कर कार्रवाई की जाती है। 2019 से वर्ष 2022 तक दूध, पनीर, खोवा और मिठाइयों के अधोमानक पाए रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट के दूध के 18 मामलों के निर्णय आ गए हैं। इमें दो लाख 35 हजार रुपया जुर्माना लगाया गया है। जबकि खोवा, पनीर और मिठाइयों के 24 मामलों में चार लाख एक हजार रुपया जुर्माना लगाया गया है।
-जे पी तिवारी
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय

दूध, पनीर, खोवा या कोई भी खाद्य पदार्थ में मिलावट से सेहत को नुकसान होता है। दूध, पनीर मिठाइयों में मिलावट से यकृत, गुर्दा, हृदय, नेत्र और मानसिक रोग भी होता है। खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय सतर्क रहना चाहिए।

- डॉ रमाशंकर सिंह
वरिष्ठ परामर्श चिकित्सक

- बाजार में दूध, पनीर और खोया का भाव
गाय का दूध 40-60 रुपया लीटर
भैंस का दूध 50-70 रुपया लीटर
पनीर 250 -350 रुपया प्रति किग्रा
खोवा 260-340 रुपया प्रति किग्रा

मिलावट की जांच स्वयं करें
दूध में पानी की मिलावट की जांच करने के लिए सोख्ता (ब्लाटिंग) पेपर पर दूध के कुछ बूंद डालें। पानी को ब्लाटिंग पेपर सोख लेगा जबकि असली दूध पेपर पर नहीं रहेगा। खोवा में मिलावट का अंदाजा स्वाद से या सूंघ कर लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed