फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Be careful... there are no security arrangements at the black spot

Sant Kabir Nagar News: बरतें सावधानी... ब्लैक स्पाॅट पर नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम

Thu, 06 Feb 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Be careful... there are no security arrangements at the black spot
संतकबीरनगर। हाईवे सहित जिले के विभिन्न मार्गों पर 18 जगहों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। यह ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पिछले वर्ष 271 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 151 लोग जान गंवा चुके हैं। साथ ही 161 लोग घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी अब तक सड़क सुरक्षा के इंतजाम नहीं हो सके हैं। ऐसे में इन स्थानों से अगर गुजर रहे हैं तो सावधानी बरतें, अन्यथा हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य मार्गों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इनमें टेमा रहमत, बूधाकला, कांटे, सरैया, भुवरिया, मीरगंज, मेंहदावल बाईपास, डीघा, मगहर दुर्गा मंदिर, कुर्थिया, बनकटिया, मलोरना और मनियरा आदि शामिल हैं। इन स्थानों पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद भी एनएचएआई ने अब तक सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम जिम्मेदार अधिकारियों को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन

वैसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमा रहमत से मगहर तक करीब 25 किलोमीटर सड़क जिले की सीमा में पड़ती है। हाईवे पर सड़क की दोनों पटरियों पर बैरियर लगाए गए थे, लेकिन लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार बैरियर को हटाकर अवैध कट बना लिए हैं। जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हाईवे प्रशासन ने टेमा रहमत, बूधाकला, कांटे, भुजैनी, सरैया बाईपास, नेदुला, डीघा बाईपास, मगहर दुर्गा मंदिर के पास सड़क पार करने के लिए जगह छोड़ रखी है।
इस स्थानों पर सड़क पार करते समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्कूलों में छुट्टी के समय बच्चे भी इन स्थानों से सड़क पार करते हैं। जिससे अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। इस मामले में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने हाईवे प्रशासन को ब्लैक स्पॉट पर संकेतक लगाने के साथ ही अन्य उपाय करने के दिशा-निर्देश दिए थे। मगहर दौरे पर आए आईजी बस्ती ने भी अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
----------------------
होटल और ढाबे के सामने खड़े हो रहे बड़े वाहनों से खतरा
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर होटल और ढाबा खुले हुए हैं। इस स्थानों पर बड़े वाहन अक्सर खड़े होते रहते हैं, जिसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मामले में निर्देश हैं कि कोई भी वाहन सड़क पर खड़ा नहीं किए जाएंगे, लेकिन इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। हाईवे से होकर सफर करने वाले संजीव सिंह, जर्नादन आदि ने बताया कि अवैध कट व सड़क के किनारे खड़े वाहनों के चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

--------------------
वर्षवार हुए हादसे
वर्ष दुर्घटना मौत घायल

2019 243 128 175

2020 192 169 131

2021 218 132 156

2022 277 155 169

2024 271 151 161
-----------------------
कोट,
सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर हैं। इसके लिए हाईवे प्रशासन को सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हाईवे पर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई है, जहां अवैध कट बने हुए हैं। उन्हें जल्द भरवा दिया जाएगा।

- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed