फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Be careful... otherwise your life will be in danger by getting stuck in the chamber of the drain.

Sant Kabir Nagar News: संभलकर चलें...वरना नाले के चैंबर में फंसकर जोखिम में पड़ जाएगी जान

Thu, 07 Mar 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 07 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Be careful... otherwise your life will be in danger by getting stuck in the chamber of the drain.
- शहर में तीन जगहों पर चल रहा नाला निर्माण का कार्य, बन रहा चैंबर
विज्ञापन

- सुरक्षा के नजरिए से नहीं है कोई पुख्ता इंतजाम, लोगों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में जल निकासी के लिए तीन जगहों पर नाला निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग के नाम पर पाइप लगा दिया गया है। उसमें भी काफी गैप है।जिससे वह हादसे को दावत दे रहा है। निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री सड़क के किनारे ही रख दी गई है। साथ ही रामजानकी मंदिर से बरदहिया तक सड़क निर्माण के लिए निकाली गई मिट्टी और जानलेवा बन रही है।
शहर में पिछले आठ माह से अंडरग्राउंड नाले का निर्माण चल रहा है। हालांकि कार्य पूरा होने के कगार पर है लेकिन जगह-जगह चैंबर बनाकर अन्य नालों को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए शहर की सड़कों पर गड्ढे खोद दिए गए हैं। इस पर चैंबर बनाने का कार्य हो रहा है। लेकिन निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग के नाम पर पाइप लगा दिया गया है। जानवरों के साथ ही इंसान के लिए यह किसी खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन

इसी तरह से रामजानकी मंदिर से बरदहिया तक सीसी रोड का निर्माण हुआ लेकिन कुछ दूर बनाकर कर छोड़ दिया गया है। उसके बाद सड़क के किनारे एक फीट गड्ढा कर दिया गया है। उसमें पानी भी लगा है। जिससे खतरा बना हुआ है। इसके अलावा बनियाबारी से खुदवा तक नाले का निर्माण हो रहा है। नाले में प्रयुक्त सामग्री बगल में ही रख दी गई है। साथ ही नाले के अगल-बगल सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। नाले के दोनों तरफ मिट्टी है वह भी दलदली हो गई है। जिसमे लोग फिसल जा रहे रहे हैं। अभी चार दिन पूर्व हुई बारिश में यहां पानी लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
होना चाहिए था रूट डायवर्जन
आजाद चौक पर बन रहे चैंबर की वजह से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। बड़े वाहन आने पर जाम लग जा रहा है। किसी तरह से लोग वाहन निकाल रहे हैं। अगर बेतरतीब वाहन निकालते हैं तो वह बन रहे चैंबर में जाकर फंस सकता है। इसके लिए नगरपालिका को रूट डायवर्जन करना चाहिए था।
00000000000
कार्य में सुस्ती बनी परेशानी
रामजानकी मंदिर से बरदिया बाजार में सीसी रोड का निर्माण का कार्य चल रहा है। संजय सिनेमाघर तक तो सीसीरोड बना दिया गया है लेकिन उसके आगे सड़क नहीं बनाया गया है। पुराने मार्ग को तोड़ दिया गया है। साथ ही बगल की मिट्टी निकाल दी गई है। जिसमें पानी लगा है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। काम की सुस्ती की वजह से अभी तक यह पूरा नहीं हो पाया है। अंडरग्राउंड नाले के लिए बन रहे चैंबर को सही तरीके से ढका तक नहीं गया।
00000000000
तीन दिन पूर्व जब बारिश हुई तो आजाद चौक पर कीचड़ फैल गया था। नगर पालिका को चाहिए था कि मिट्टी को वहां से हटा दे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जिससे काफी परेशानी हुई थी। कार्य करा रहे हैं तो सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए थे।
- शंभू दयाल, राहगीर
00000000000000
निर्माण कार्य से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन कई जगह लापरवाही बरती जा रही है। बरदहिया के पास सड़क को खोद दिया गया है। इसे जल्द पूरा कर लेना चाहिए था। आजाद चौक पर कार्य के दौरान एक बाइक के पहिए में राॅड फंस गया था। किसी तरह से निकाला गया।

- चंदन कुमार, राहगीर
0000000000000
अंडरग्राउंड नाले के लिए चैंबर निर्माण का कार्य चल रहा है। सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की गई है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी नहीं होगी। ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य खत्म करने को कहा गया है।
- जगत जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed