{"_id":"6609f36990a86ba1f30f1d44","slug":"be-alert-23-aids-infected-found-in-two-months-khalilabad-news-c-209-1-kld1003-112096-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्तक रहें : दो माह में 23 एड्स संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्तक रहें : दो माह में 23 एड्स संक्रमित मिले
Mon, 01 Apr 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
- जनपद में 1467 एड्स संक्रमितों का चल रहा है इलाज
- वर्ष 2023 में मिले थे
158 एड्स संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। असुरक्षित यौन संबंध से फैलने वाला एड्स जनपद में पांव पसार रहा है। पिछले दो महीने में 5,667 लोगों की जांच में 23 एड्स संक्रमित मरीज मिले है। जिला अस्पताल के एड्स विभाग ने मरीजों का नाम, पता व आधार नंबर सुरक्षित कर इलाज शुरू कर दिया है। जिले में वर्तमान में 1467 एड्स संक्रमितों का इलाज चल रहा है। एड्स संक्रमित मरीज को आजीवन दवा लेना होता है।
एचआईवी नामक विषाणु से होने वाले एड्स, संक्रमण के लगभग 12 सप्ताह बाद रक्त की जांच से पता चलता है। जनपद में इस वर्ष जनवरी व फरवरी में एआरटी सेंटर पर 5,667 लोगाें की जांच में 23 एचआईवी संक्रमित मिले। जबकि पिछले वर्ष 2023 में 25,262 लोगों की जांच में 158 एचआईवी एड्स संक्रमित मिले थें।
सतर्क रहकर करें एड्स से बचाव
उपयोग में लाई गई सीरिंज का प्रयोग ना करें। अनजान व्यक्ति से रक्त ना लें और सुरक्षित रक्त के लिए एचआईवी जांच किया हुआ रक्त ही ग्रहण करें। डिस्पोजल सिरिंज व अन्य चिकित्सा उपकरणों को 20 मिनट पानी में उबाल कर जीवाणु रहित करके ही उपयोग में लाए। यौन संबंध में भी सुरक्षा का ध्यान रखें।
विज्ञापन
-डॉ एसडी ओझा, जिला क्षय रोग अधिकारी
एचआईवी के लक्षण
गले या बगल में सूजन भारी गिल्टियों का हो जाना
लगातार खासी व बुखार होना
वजन घटते जाना
मुंह में घाव हो जाना
त्वचा पर दर्द भरे व चकत्ते वाली खुजली होना