{"_id":"578138d14f1c1bca497fa1d9","slug":"battled-throughout-the-city-jam-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर जाम से जूझा शहर, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर जाम से जूझा शहर, परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
मुखलिसपुर रेलेव क्राॅसिंग पर जाम में फंसे राहगीर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। शहर में ओवरब्रिज निर्माण के चलते मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को दिन में कई बार जाम लगने से यात्रियों को इस भीषण गर्मी में खासी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं यातायात पुलिस को व्यवस्था सामान्य करने में पसीने छूट गए।
मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पूर्ण रूप से बंद है। छोटे बड़े सभी वाहन इस समय त्रिपाठी मार्केट होकर आ-जा रहे हैं, जिससे इस मार्ग पर यातायात का दबाव बना हुआ है। इसके कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। शहर में नूर मस्जिद से मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग से होकर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते यहां पर रेलवे क्रासिंग बंद कर दिया है।
इस मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर त्रिपाठी मार्केट, विधियानी से आवागमन कर दिया गया है। ऐसे में इस मार्ग पर वाहनों की आमदरफ्त बढ़ गई है। त्रिपाठी मार्केट स्थित रेलवे क्रासिंग भी ट्रेनों के आने-जाने के समय बंद हो रहा है, साथ ही वर्तमान में रेलवे के विद्युतीकरण का कार्य भी चल रहा है, जिसके लिए दो प्रेसर इंजन लगाए गए हैं, जिससे त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रासिंग को बार-बार बंद करने की मजबूरी है।
विज्ञापन
इसका असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। शनिवार को दिन में कई बार जाम के कारण लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा। स्थिति यह रही कि घंटों लोग जाम में फंसे रहे। उमस और गर्मी से खासकर बच्चे व महिलाओं का बुरा हाल रहा। कुछ लोग तितौवा रेलवे क्रासिंग से होकर जाने के लिए निकले, लेकिन वहां की जाम की समस्या बनी रही। जाम को हटवाने के लिए यातायात पुलिस के लोग भी परेशान दिखे।