फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   battery and deliberate threat in mutual dispute, primary on four

Sant Kabir Nagar News: आपसी विवाद में मारपीट व जान से मारने की धमकी, चार पर प्राथमिकी

Wed, 27 May 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
battery and deliberate threat in mutual dispute, primary on four
सांथा। बेलहरकला थाना क्षेत्र के ग्राम चिरैहा में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में चिरैहा निवासी राकेश ने बताया कि सोमवार को पुरानी रंजिश में विपक्षीगणों ने उनके साथ गाली गलौज व मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर जब पीड़ित के पिता जोखन, माता श्याम, बहन अनुराधा और रिश्तेदार रामपाल व रूपा बीच-बचाव करने आए, तो विपक्षियों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

एसओ बेलहरकला हरिकेश भारती ने बताया कि मामले में पुलिस ने पीड़ित राकेश की तहरीर पर भुलेसर, रामकरन, सुभकरन, सुरेश के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed