{"_id":"688662e9517001ba640f572e","slug":"bastis-youth-died-after-consuming-poisonous-substance-in-a-dispute-with-his-wife-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-136139-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पत्नी से विवाद में जहरीला पदार्थ खाए बस्ती के युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पत्नी से विवाद में जहरीला पदार्थ खाए बस्ती के युवक ने तोड़ा दम
Sun, 27 Jul 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पत्नी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाए बस्ती जिले के एक युवक ने जिला अस्पताल संतकबीरनगर में दम तोड़ दिया। बस्ती के कैली अस्पताल से उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस चालक उसे जिला अस्पताल ले आया था। जिले की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बस्ती जनपद के थाना नगर बाजार के नगर बाजार निवासी किशन (29) पुत्र हरीलाल ने पत्नी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसके परिजन उसे बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती कराए थे। वहां पर स्थिति नाजुक होने के बाद चिकित्सक ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे।
रास्ते में किशन की स्थिति खराब देखकर एंबुलेंस चालक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां पर चिकित्सकों की टीम ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन ने मेमो भेजकर कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस जिला अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में किशन के बहनोई राजेंद्र ने बताया कि घर पर किशन एवं उनकी पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद किशन ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद