फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   barat return

जाति छिपाकर की शादी, बगैर दुल्हन के लौटी बरात

Tue, 08 Feb 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
barat return
पुलिस चौकी पर हो रहा दोनो पक्षो से सुलह। - फोटो : KHALILABAD
जाति छिपाकर की शादी, बगैर दुल्हन के लौटी बरात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा (संतकबीरनगर)। जाति छिपाकर शादी कर लेने के बाद मामला खुला तो घराती और बराती में विवाद हो गया। मामला मोलनापुर चौकी पर पहुंचा। लड़की पक्ष ने शादी में खर्च की रकम देने की मांग की। बराती पक्ष तैयार हो गए। बिना दुल्हन के ही लखनऊ से आई बरात वापस लौट गई।
लखनऊ से महुली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात बरात आई थी। रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई। सोमवार को जब दुल्हन की विदाई की रस्म अदा की जा रही थी, उसी दौरान बरात में शामिल कुछ महिलाएं आपसी बातचीत में दूल्हे को दूसरी जाति के होने की पुष्टि की। इसके बाद माहौल बिगड़ गया। घराती और बराती पक्ष में नोकझोंक शुरू हो गई। मामला मोलनापुर चौकी पर पहुंचा।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किए। घराती पक्ष विवाह में खर्च हुए रकम की मांग करने लगे। बराती इस बात पर सहमत हो गए। उसके बाद बगैर दुल्हन के ही बरात लखनऊ लौट गई। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घराती और बराती पक्ष में विवाद हो गया था। पूरा प्रयास किया गया कि शादी न टूट पाए, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। आपसी बातचीत के माध्यम से समझौता हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed